बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली हैं। साध्वी ने माफी मांगते हुए कहा है कि उनके बयान से देश के दुश्मनों को फायदा मिल रहा है इसलिए वो अपना बयान वापस लेती हैं। उन्होंने कहा यह उनका व्यक्तिगत दर्द था।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, ‘ मैंने महसूस किया कि देश के दुश्मनों को इसका फायदा हो रहा है, इसलिए मैं अपना बयान वापस लेता हूं और इसके लिए माफी मांगता हूं, यह मेरा व्यक्तिगत दर्द था।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘ हेमंत करकरे दुश्मन देश से आतंकवादियों की गोलियों से मर गए, वह निश्चित रूप से शहीद हैं।’
साध्वी के माफी वाले बयान से पहले बीजेपी ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था कि वह एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को शहीद ही मानती हैं। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि पार्टी का मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक