*उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
लोकसभा 2019 चुनाव के दौरान मौजूदा सांसद का पार्टी छोड़ना बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है. निषाद को इस बार भाजपा ने मछलीशहर सीट से दोबारा टिकट नहीं दिया है. हाल ही में पार्टी में शामिल हुए बीपी सरोज (भोला प्रसाद) को उनकी जगह इस सीट से उतारा गया है. सांसद रहते हुए निषाद कई बार विवादों में फंसे. संसदीय क्षेत्र की कुछ जगहों पर इनके काम करने के तरीके और गैर मौजूदगी के कारण पार्टी के ही कई समर्थकों ने उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-