April 20, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love

पिन्डरा -वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट आज भोर में एक ही बाइक प्लेटिना यू पी 65सी एस 7753 पर सवार तीन लोग बारात से वापस अपने घर जा रहे थे कि भोर में लगभग 4:00 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर एक व्यक्ति की मौत तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव के राम लाल माली के लड़के तूफानी की बारात बदलापुर जौनपुर गई थी बारात से वापस आने पर प्रसादपुर से अपने घर जंसा थाना क्षेत्र के खेवली पांडे पुर निवासी अमरनाथ बिंद 55 वर्ष कि जहां मौके पर मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार सन्तोष 27 वर्ष लाल बहादुर 48 वर्ष चितईपुर माली बस्ती लंका थाना निवासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर बाबतपुर चौकी इंचार्ज मनोज कोरी मय फोर्स घटनास्थल पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी बड़ागांव ले गए जहां डॉक्टरों ने अमरनाथ बिंदु को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल सन्तोष और लाल बहादुर को दीनदयाल रेफर किया हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है मृतक अमरनाथ पैसे से माली का काम बाबतपुर स्थित एलपीजी गैस प्लांट में करता था परिवार में एक पुत्र चार पुत्रियां हैं दुर्घटना की खबर सुनते हैं परिवार में कोहराम मच गया थाना फूलपुर की पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा