पिंडरा- वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरा गांव निवासी विकलांग महेंद्र यादव 50 वर्ष कि उस समय दबंगों ने पिटाई कर दी जब एक गांव में एक तेरही से खाना खा कर वापस घर जा रहे थे रास्ते में कुछ मन बढ़ नशे की हालत में गांव के ही कुछ युवकों ने कहा कि लंगड़ा कहां जा रहे हो इस बात का विरोध जब महेंद्र यादव ने किया तो युवकों ने लाठी डंडे से मारकर विकलांग पैर को ही तोड़ दिया महेंद्र यादव घायल अवस्था में थाना फूलपुर को एक नामजद दो चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी पुलिस मुकदमा दर्ज कर महेंद्र यादव का मेडिकल कराया पैर में गंभीर चोट के कारण उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया इस घटना से गांव के लोगों में रोष व्याप्त है





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-