धर्म के आधार पर वोट मांगने के कारण बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रचार पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे का बैन लगा दिया था। वहीं, आज बैन के 48 घंटे पूरे होते ही मायावती ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर पूछा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं और चुनावी फायदा उठा रहे हैं। चुनाव आयोग उनपर इतना मेहरबान क्यों है बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, ‘अगर ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी व गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। इन मामलों मे जनता की बेचैनी का समाधान कैसे होगा? बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अबतक करता आया है, क्यों मायावती ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके यूपी के सीएम योगी शहर- शहर व मन्दिरों में जाकर एवं दलित के घर बाहर का खाना खाने आदि का ड्रामा करके तथा उसको मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करवाके चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं किन्तु आयोग उनके प्रति मेहरबान है, क्यों

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक