चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बीजेपी चीफ सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना जिले में 14 अप्रैल को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्ति जनकर टिप्पणी की थी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो पीएम को चोर कहने वाली टिप्पणी के खिलाफ राहुल गांधई के परिवार को जमानती के अलावा अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि बेचारे को पता ही नहीं चलता, जो लिखकर दिया जाता है वो उसे बोल देते हैं। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को लेकर आपत्ति जनक भाषा का भी इस्तेमाल किया
बता दें कि चुनावी रैलियों के दौरान विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग कई नेताओं पर कार्रवाई भी कर चुका है। चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यानथ के अलावा बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता आजम खान और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए एक निर्धारित समय सीमा तक चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया है। चुनाव आयोग का ये रोक योगी के लिए 72 घंटे और मायावती के लिए 48 घंटे का था।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक