April 27, 2026

हिमाचल मे युवती से रेप, एसएचओ सस्पेंड

Spread the love

ऑफिस जाने लिए लिफ्ट लेने पर मोहाली में एक कार चालक ने हिमाचली युवती से दुष्कर्म किया। पीड़ित ने जब इस संबंध में पुलिस में शिकायत की को पुलिस ने इसे हल्के में लेते हुए आला अधिकारियों को सूचना तक नहीं दी। इस पर कार्रवाई करते सोहाना थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। उधर, आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मोहाली स्थित कॉल सेंटर में काम करने वाली हिमाचली युवती ने सोमवार को ऑफिस जाने के लिए कार में लिफ्ट ली। इसके बाद कार चालक युवती को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने सोहाना थाने के एसएचओ को शिकायत दी लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया और आलाधिकारियों को भी मामले की जानकारी नहीं दी।

गत दिसव जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो देर रात एसएचओ को लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। उधर, आरीपी कार चालक फरार बताया जा रहा है।