April 27, 2026

पत्नी के अवैध सम्बन्ध के शक मे पत्नी का सिर धड से किया अलग

Spread the love

तमिलनाडु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वो सिर को थैले में रखकर नहर में फेंकने जा रहा था कि पकड़ लिया गया। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि उसकी शादी को महज 8 माह हुए थे। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक उसे पत्‍नी के अफेयर का शक था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के शिमोगा निवासी मुनीअप्पन (28) और निविता (19) मेत्तुकड्डई में रह रहे थे।

दोनों की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच अकसर झगड़ा होता था क्योंकि मुनीअप्पन निविता पर शक करता था। सोमवार रात को उनके बीच झगड़ा हुआ और व्यक्ति ने निविता के गले पर चाकू से वार किया और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने सिर को एक बैग में रखा और शरीर को टाट के बोरे में रखा। सके बाद बाइक पर इन दोनों थैलों को रखकर वह एक नहर में इन्हें फेंकने के लिए चल दिया।

रास्‍ते में कुछ लोगों ने बोरे से महिला का पैर निकला हुआ देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मुनीअप्पन बाइक छोड़कर नहर में कूद गया। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजते हुए मुनीअप्पन को गिरफ्तार कर लिया।