July 12, 2026

*वाराणासी एयरपोर्ट पर बोधिसत्व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह मनाया गया*

Spread the love

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयन्ती समारोह मनाया गया
बाबतपुर – मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाया गया।
देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय संबिधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका रही।
वाराणासी एयरपोर्ट पर अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणासी के तत्वावधान में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता वाराणासी एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार राय ने किया।
मुख्य अतिथि माननीय सनवारी राम जी पूर्व स्टेशन अधीक्षक बाबतपुर रहे ।मुख्य वक्ता कुंवर जीत इलाहाबादी प्रवक्ता अंग्रेजी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने समाज मे सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए जिस सम्बिधान का निर्माण किया उसमें समता,स्वतंत्रता ,न्याय एवं बंधुत्व को ध्यान में रखते हुए किया।उन्होंने सम्बिधान में सभी वर्गों के मान, सम्मान को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सम्बिधान का निर्माण किया ।
हम सबको बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनो का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ चित्रसेन गौतम ,असिस्टेंट प्रोफेसर काशी विद्यापीठ रहे ।संचालन आर पी निगम,मैनेजर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शम्भूनाथ वरिष्ठ प्रबन्धक ने किया।इस अवसर पर राजकुमार प्रभाकर ,राधेश्याम, आशीष गौतम, ज्ञानचंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।