इस वक्त पूरे देश में सियासी पारा अपनी चरम स्थिति में हैं, जहां सारे दलों के नेतागण अपनी-अपनी तरह से वोटरों को आकर्षित करने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ नेता अपनी विवादित बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं, आजम खान, योगी आदित्याथ, मायावती और मेनका गांधी के बाद अब इस कड़ी में नाम जुड़ा है केरल बीजेपी के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई का, जिन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ बेहद ही शर्मनाक और आपत्तिजनक बयान दिया है।
रविवार को अट्टिंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पिल्लई ने कहा कि मुस्लिमों की पहचान ‘उनके कपड़े खोलने’ से हो जाएगी, आपको बता दें कि उन्होंने यह बयान मुस्लिमों की चली आ रही प्रथा ‘खतना’ के संबंध में दिया है।
दरअसल बीजेपी की उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन के समर्थन में प्रचार करने अट्टिंगल पहुंचे श्रीधरन पिल्लई ने कहा कि कुछ लोगों को एयर स्ट्राइक का सबूत चाहिए, राहुल गांधी, येचुरी और पिनारई विजयन कह रहे हैं कि हमारे सैनिकों को वहां जाकर मारे गए लोगों की गिनती करनी चाहिए.. उनकी जाति, धर्म, इत्यादि के बारे में बताना चाहिए तो मैं यही कहूंगा कि अगर वो मुस्लिम हैं, तो उसके कुछ निशान भी होंगे, तो इसके लिए कहूंगा कि यदि आप उनके कपड़े हटाएंगे तो आपको पता चल जाएगा कि वो मुस्लिम थे या नहीं, अब हमें यही सब करना होगा क्योंकि लोगों को सबूत चाहिए।

More Stories
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी-
बिना OBC आरक्षण के होंगे UP निकाय चुनाव-
8 सवालों से समझें पूरे गुजरात चुनाव का गणित-