April 15, 2026

थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद सट्टा पर्ची व कुल 1,535/- रुपये बरामद*

थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी करते हुए अभियुक्तगण 1. हसीन अहमद उर्फ मुर्गी पुत्र स्व0 मुमताज अहमद नि0 37-CAJ गौसनगर जीटीबी नगर, थाना करैली प्रयागराज व 2. रईस अहमद पुत्र स्व0 सलीम अहमद नि0 552 पुरवा दरियाबाद, थाना अतरसुइया प्रयागराज को थाना अतरसुइया क्षेत्रान्तर्गत स्थित नवाब की काफी दुकान के सामने चबूतरे पर दरियाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हसीन अहमद उर्फ मुर्गी के कब्जे से दो अदद सट्टा पर्ची व 1395 रुपये नगद तथा अभियुक्त रईस अहमद के कब्जे से 140 रुपये नगद बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अतरसुइया में मु0अ0सं0 38/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1. हसीन अहमद उर्फ मुर्गी पुत्र स्व0 मुमताज अहमद नि0 37-CAJ गौसनगर जीटीबी नगर थाना करैली प्रयागराज, उम्र करीब 34 वर्ष

2. रईस अहमद पुत्र स्व0 सलीम अहमद नि0 552 पुरवा दरियाबाद थाना अतरसुइया प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0- 38/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*बरामदगी-*

दो अदद सट्टा पर्ची तथा कुल 1535 रुपये नगद ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रईस अहमद-*

मु0अ0सं0 51/2020 धारा 379/411 भा0दं0वि0, थाना करैली प्रयागराज ।

मु0अ0सं0 75/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना अतरसुइया प्रयागराज ।

मु0अ0सं0 140/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना अतरसुइया प्रयागराज ।

मु0अ0सं0- 38/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना अतरसुइया प्रयागराज ।

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 एस0एम0 कासिम चौकी प्रभारी दरियाबाद, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

2. उ0नि0 अमृत जायसवाल, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

3. उ0नि0 दिनेश चन्द्र यादव, थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

मीडिया सेल

पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज