*जनपद हापुड़/अवैध हथियारों की तस्करी मे लिप्त 15000 के इनामी बदमाश को सरगना सहित सात सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ किया गिरफ्तार*
हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा की गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ उसके सात साथियों सहित किया गिरफ्तार।भारी मात्रा में अवैध हथियारों की खेप हुई बरामद।
एसपी अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देश पर जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर चलाए जा रहे।सघन चेकिंग वाहन अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह के द्वारा अपनी तेज तर्रार पुलिस टीम के साथ तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त ₹15000 के इनामी बदमाश शहजाद उर्फ बंटी, हसनैन उर्फ लाला, सुहेल, शादाब, आकिब, वह कासिम, सरगना तालिब, निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर 10 पिस्टल, चार मैगजीन, तीन रिवाल्वर ,दो अवैध तमंचा, दो पूनिया बंदूक, 25 कारतूस बरामद करते हुए सभी बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जबकि शहजाद उर्फ बंटी हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले में वांछित चल रहा था जिस पर ₹15000 का इनाम भी घोषित है। वही घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी अभिषेक वर्मा के द्वारा ₹10000 इनाम देने की भी संतुष्टि की गई है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-