May 31, 2026

पीएम मोदी बोले ईमानदार चौकीदार चलेंगे या फिर भ्रष्टाचारी नामदार

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपको तय करना है कि ईमानदार चौकीदार चलेंगे या फिर भ्रष्टाचारी नामदार। हिन्दुस्तान के हीरो चलेंगे या पाकिस्तान के पैरवीकार। उन्होंने कहा कि इस चौकीदार ने आतंक के सरपरस्तों में ये डर बिठाया है कि उनकी एक भी गलती, उन्हें भारी पड़ेगी। ये चौकीदार उन्हें पाताल से भी खोजकर निकाल लाएगा औऱ उन्हें सज़ा देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते पांच वर्ष में जनभागीदार से चलने वाली एक मज़बूत, निर्णय लेने वाली सरकार, दुनिया ने भारत में देखी है। उससे पहले 10 वर्ष तक रिमोट वाली सरकार के दिनों में हर दिन घोटालों, घपलों की खबरें आती थीं। आज दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ऐसे लोगों के साथ खड़ी है, जो कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे और जम्मू कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री होना चाहियें। मुझे कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि ये सब उन्हीं कि पैदावार है। लेकिन शरद राव क्यों चुप है।