वाराणसी से है जहां एक और प्रदेश में लगातार भावी नेताओं के टिकट काटे जा रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर आज पाल समाज काफी दुखी व मरमाहत है पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल पिंटू का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपील है कि पाल समाज के उम्मीदवार उन्नाव लोकसभा सीट को आरक्षित किया गया था ना मालूम किन्ही कारणों से दूसरे समाज को टिकट दे दिया गया। अभी तक पाल समाज को समाजवादी पार्टी द्वारा कहीं से भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। पूर्वांचल में लगभग 8 से 10 सीटों पर इस लोक सभा पर प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं जो कि पूर्वांचल में फूलपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, जैसे जगहों पर पाल समाज अच्छा खासा जनसंख्या रखता है। टिकट न मिलने से पाल समाज काफी आक्रोशित है व अपमानित महसूस कर रहा है इस मौके पर हम राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी से अपील करते हैं कि हमारे पाल समाज के उम्मीदवार को टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका प्रदान करे। ऐसी हमारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से अपील है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ