May 27, 2026

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या करने के आरोप में अभियुक्ता व प्रेमी गिरफ्तार-

Spread the love

प्रेस नोट थाना गीडा जनपद गोरखपुर दिनांक 10.04.2023

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या करने के आरोप में अभियुक्ता व प्रेमी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र गीडा के ग्राम मल्हीपुर में हुये युवक की हत्या के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 195/302 धारा 302,201भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 34,120बी भादवि के अति शीघ्र घटना का अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद के दिशा निर्देश व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष गीडा मय टीम तथा सर्विलांस सेल गोरखपुर की मदद से घटना में शामिल मृतक की पत्नी सीतान्जली पत्नी स्व0 रामानंद विश्वकर्मा निवासी मल्हीपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर व मृतक के बहन के देवर बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक पुत्र राजाराम विश्वकर्मा निवासी रामपुर पाण्डेय थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07.04.2023 को सुबह करीब 07.00 व 08.00 बजे के बीच में सूचना मिली कि ग्राम मल्हीपुर में गाँव के ही रामानंद विश्वकर्मा पुत्र रामप्रीत विश्वकर्मा का शव का संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है । मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने से मृत्यु होने के संबंध में पुष्टि हुई । मृतक रामानंद विश्वकर्मा के पिता रामप्रीत विश्वकर्मा की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर 195/2023 धारा 302,201 भादवि बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचना, साक्ष्य संकलन व पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी सीतान्जली अपने पति रामानंद विश्वकर्मा के साथ रहना नहीं चाहती थी क्योकी उन दोनो का संबंध अच्छा नहीं था वह अपने प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक के साथ रहना चाहती थी । इसी बीच जब पति विदेश से घर आया तो दिनांक 6/7.04.2023 को रात को करीब 01.00 बजे पत्नी सीतान्जली द्वारा पूरी योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक तथा उसके दोस्त के अभिषेक चौहान के साथ मिलकर पति रामानंद की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दिये तथा रामानंद की शव को गाँव के तलाब में फेंक दिये ।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम पता-
1. सीतान्जली पत्नी स्व0 रामानंद विश्वकर्मा निवासी मल्हीपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. बृजमोहन विश्वकर्मा उर्फ झीनक पुत्र राजाराम विश्वकर्मा निवासी रामपुर पाण्डेय थाना खजनी जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 195/302 धारा 302,201,34,120बी आईपीसी थाना गीडा जनपद गोरखपुर

बरामदगी-
आलाकत्ल साड़ी, दुपट्टा व अन्य सामान

गिरफ्तार करने वाले पुलिस वाला का नाम –
1. थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 शिवप्रकाश सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 आलोक राय चौकी प्रभारी पिपरौली थाना गीडा जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 विवेक सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
5. हे0कां0 धनंजय सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
6. कां0 रामनरायन शुक्ला थाना गीडा जनपद गोरखपुर
7. कां0 यादवेन्द्र यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
8. म0कां0 प्रतिभा थाना गीडा जनपद गोरखपुर
9. म0कां0 मीनू राय थाना गीडा जनपद गोरखपुर-