वाराणसी/दिनाक 03 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)
*शहर में सुंदरीकरण के लिए लगवाए जा रहे हैं गमलों को कतिपय शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है*
*कार्यदायी संस्था द्वारा टूटे हुये गमलों एवं सुखे हुये पौधों को बदलवाने का भी कार्य किया जा रहा हैं*
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर से लेकर चौराहों
तक सुन्दरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें सड़क के किनारे गमलों में पौधे भी लगवाये जा रहे हैं। गमलों में लगवाये गये पौधों तथा गमलों को कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्षति पहुॅचाई जा रही है। जिसमें गमलों में लगे हुये पौधों को उखाड़कर/तोड़कर छोड़ दिया जा रहा है तथा कई स्थानों पर गमले भी तोड़ दिये गये हैं, परन्तु कार्यदायी
संस्था द्वारा टूटे हुये गमलों एवं सुखे हुये पौधों को बदलवाने का भी कार्य किया जा रहा हैं।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ