June 19, 2026

शहर में सुंदरीकरण के लिए लगवाए जा रहे हैं गमलों को कतिपय शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा-

Spread the love

वाराणसी/दिनाक 03 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)

 

*शहर में सुंदरीकरण के लिए लगवाए जा रहे हैं गमलों को कतिपय शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है*

 

*कार्यदायी संस्था द्वारा टूटे हुये गमलों एवं सुखे हुये पौधों को बदलवाने का भी कार्य किया जा रहा हैं*

 

वाराणसी। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर से लेकर चौराहों

तक सुन्दरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें सड़क के किनारे गमलों में पौधे भी लगवाये जा रहे हैं। गमलों में लगवाये गये पौधों तथा गमलों को कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्षति पहुॅचाई जा रही है। जिसमें गमलों में लगे हुये पौधों को उखाड़कर/तोड़कर छोड़ दिया जा रहा है तथा कई स्थानों पर गमले भी तोड़ दिये गये हैं, परन्तु कार्यदायी

संस्था द्वारा टूटे हुये गमलों एवं सुखे हुये पौधों को बदलवाने का भी कार्य किया जा रहा हैं।