June 13, 2026

उकथी में विकास कार्यो मे हुए गमन की जांच करने पहुचीं टीम ने शिकायतकर्ता देख लेने की दी धमकी –

Spread the love

उकथी में विकास कार्यो मे हुए गमन की जांच करने पहुचीं टीम ने शिकायतकर्ता देख लेने की दी धमकी

——–

चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उकथी में जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्व ग्राम प्रधान एवं सचिवों की ओर से कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जांच करने सोमवार को तीन सदस्यीय टीम ग्राम पंचायत उकथी पहुचीं। जांच टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उपायुक्त एनआरएचएम दिलीप कुमार सोनकर ने स्ट्रीट लाइट मामले का सत्यापन ग्रामीणों से मौखिक रूप से लेना शुरू किया इस पर शिकायत कर्ता श्यामनरायन मौर्य ने स्थलीय सत्यापन कराने की मांग करने लगे।इस पर जांच अधिकारी दिलीप कुमार सोनकर भड़क गए।उन्होंने कहा कि हमे पता है कैसे जांच करना है।तो ग्रामीण हल्ला मचाने लगे। इस पर नाराज होकर जांच अधिकारी शिकायतकर्ता पर भड़क गए और मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगे और अपनी टीम के साथ चलते बने।उल्लेखनीय है कि बीते 21 जनवरी को यही जांच टीम उकथी पहुचीं थी।और अपनी रिपोर्ट में पांच लाख अठत्तर हजार रुपये का घपला होने की बात लिखी थी।जिसपर शिकायत कर्ता सन्तुष्ट नहीं हुआ।और पुनः उकथी में घपले की जांच कराने की मांग की थी।