पुलिस के नाक नीचे से एक मन प्रसाद उठा ले गए चोर
महादेव की नगरी काशी में इन दिनों शक्तिबपूजा की धूम चल रही है। चैत्र नवरात्र में विभिन्न मंदिरों में न सिर्फ पूजन अर्चन हो रहा है बल्कि श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार प्रसाद भी चढ़ा रहे हैं।
अनूठा मामला सारनाथ के सारंग नाथ महादेव मंदिर के पास का है जहां चोर प्रसाद के लिए बना है एक मन लड्डू पेड़ा उठा ले गए।
खास यह कि यह स्थान न सिर्फ थाने से सटा हुआ है बल्कि यहां पर दिन भर सिपाही होमगार्ड का जमावड़ा भी लगा रहता है। और तो और पुलिस की पीसीआर वैन भी अक्सर यही पर खड़ी रहती है
बावजूद इसके पन्नू की दुकान से बुधवार की रात चोरों ने शोकेस तोड़कर इत्मीनान से लड्डू-पेड़ों पर हाथ साफ किया । तुर्रा यह कि जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत किया तो यह कहते हुए टरका दिया गया कि जाइए पीएम साहब के कार्यक्रम में बिजी हैं, बाद में इसके बारे में देखेंगे।
पीड़ित अपना सिर पीटते लौट आया





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-