April 26, 2026

फिरोजाबाद पुलिस द्वारा तंत्र विद्या का झाँसा देकर सीधे साधे लोगों से ठगी कर अर्जित की गई 83.41 लाख रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया गया-

Spread the love

फिरोजाबाद पुलिस द्वारा तंत्र विद्या का झाँसा देकर सीधे साधे लोगों से ठगी कर अर्जित की गई 83.41 लाख रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है ।
???? जिलाधिकारी फिरोजाबाद महोदय द्वारा अभियुक्तगणों की कुल 87,25,750 रुपये की चल- अचल सम्पत्ति को कुर्क करने का दिया गया था आदेश जिसमें शेष सम्पत्ति की कुर्की हेतु विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

???? जिलाधिकारी फिरोजाबाद महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार की जा रही है धारा 14(1) के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही ।

श्रीमान जिलाधिकारी फिरोजाबाद महोदय के आदेश के क्रम में सरकार बनाम महाराज सिंह आदि के अनुपालन में व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व तहसीलदार सदर व क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्रीय लेखपाल जनपद फिरोजाबाद की मौजूदगी में अभियुक्ता श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी महाराज सिंह व महाराज सिंह पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासीगण ग्राम सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद की आज दिनांक 22.03.2023 को चल व अचल सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट गिरोबन्द एवं असमाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत कुर्क करने की कार्यवाही की गयी है । अभियुक्तगण उपरोक्त की कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण निम्नवत हैः-

कुर्क की गयी चल सम्पत्ति का विवरणः-
1. एक अदद बुलेरो महिन्द्रा कम्पनी कार जिसका नम्बर UP 83 AQ 4100 – कीमत — 5,25,000/-रूपये
2. एक अदद एक्टिवा होन्डा कम्पनी स्कूटी जिसका नम्बर UP 80 DY 3071 – कीमत — 35000/-रूपये

कुर्क की गयी अचल सम्पत्ति का विवरणः-
1. मौजा सोफीपुर के अन्तर्गत गाटा सं0 467/0.307 हेक्टेयर में से 0.230 हेक्टेयर कीमत 28,75,000/-रूपये
2. मौजा सोफीपुर अन्तर्गत क्षेत्रफल 465 वर्गमीटर प्रलेख सं0 12031/2014 कीमत 23,25,000/-रूपये
3. मौजा सोफीपुर अन्तर्गत क्षेत्रफल 46.5 वर्गमीटर प्रलेख सं0 10070/2013 कीमत 2,32,500/-रूपये
4. मौजा सोफीपुर अन्तर्गत क्षेत्रफल 172.05 वर्गमीटर प्रलेख सं0 4488/2016 कीमत 8,60,250/-रूपये
5. मौजा सोफीपुर अन्तर्गत क्षेत्रफल 74.4 वर्गमीटर मय मकान निर्माण प्रलेख सं0 7270/2019कीमत 14,88,000/-रूपये की सम्पत्ति को कुर्क किया गया। कुर्क की गयी सम्पत्ति के सम्बन्ध में आख्या श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जायेगी ।