*कानपुर मे अवैध सम्बन्धों के शक में पिता ने की पुत्री की हत्या, मारने के बाद पुलिस को भी दी सूचना*
शहर मे ऑनर किलिंग का एक और मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक के चलते एक बार फिर कलयुगी पिता ने पुत्री कि गला घोट कर हत्या कर दी। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड चौकी क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। हत्या के बाद पिता ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस घटना की जानकारी दी। हत्यारोपी पिता ने फोन कर पुलिस से कहा कि- साहब मैंने अपनी बेटी का गला घोट दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर थाने भेजा। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पिता ई-रिक्शा चालक है।बताते चलें कि सोमवार को भी शहर में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। रावतपुर के राणाप्रतापनगर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की तार से गला घोटकर हत्या कर थी। मृतका के मामा ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने घटना कबूल की है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-