June 5, 2026

चर्चित उमेश पाल मर्डर केस से जुड़ी खबर-

Spread the love

प्रयागराज :

 

चर्चित उमेश पाल मर्डर केस से जुड़ी खबर

 

उमेश पाल के अपहरण केस से जुड़े मुकदमे में आज फिर होगी सुनवाई

 

प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में दोपहर 2:00 बजे से होगी सुनवाई

 

स्पेशल जज दिनेश शुक्ल की कोर्ट में होगी सुनवाई

 

इसी मुकदमे की पैरवी के बाद घर लौटने पर की गई थी उमेश पाल की हत्या

 

शुकवार शाम को हुई थी हत्या की वारदात

 

उमेश पाल साल 2005 में हुए बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर केस के गवाह थे

 

गवाही से रोकने के लिए साल 2006 में उनका अपहरण किया गया था

 

अपहरण करने के बाद उनसे राजू पाल मर्डर केस से कोई वास्ता ना होने का जबरन हलफनामा लिया गया था

 

उमेश पाल ने इस मामले में समाजवादी पार्टी के तत्कालीन सांसद अतीक अहमद व उसके करीबियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था

 

साल 2006 में दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा

 

इस मुकदमे की सुनवाई इन दिनों प्रयागराज के स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है

 

केस का ट्रायल अब आखिरी दौर में है

 

एक से दो हफ्ते में पूरा हो सकता है मुकदमे का ट्रायल

 

उमेश पाल इस मुकदमे में वादी थे

 

आशंका जताई जा रही है कि इस मुकदमे की सुनवाई को प्रभावित करने के लिए ही उनकी हत्या कराई गई

 

उमेश पाल के कत्ल के बाद अब परिवार के लोग करेंगे मुकदमे में पैरवी

 

इस मुकदमे की सुनवाई day-to-day बेसिस पर हो रही है

 

गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और बचाव पक्ष को अपनी सफाई पेश करनी है

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में 16 मार्च से पहले फैसला सुनाने का आदेश दिया है