June 5, 2026

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में बिरयानी कनेक्शन आया सामने-

Spread the love

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल शूटआउट केस में बिरयानी कनेक्शन आया सामने

 

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी बिरयानी शॉप संचालक की भूमिका हुई संदिग्ध

 

वारदात में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था वह बिरयानी शॉप संचालक नफीस अहमद की थी

 

हालांकि नफीस ने कुछ महीने पहले ही इसे एक महिला को बेच दिया था

 

शहर के जीटीबी नगर इलाके की रहने वाली रुखसार नाम की महिला को बेची गई थी क्रेटा कार

 

बिना नंबर की इस क्रेटा कार को पुलिस ने बाहुबली अतीक अहमद के घर के पास से बरामद किया था

 

इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने कार मालिकों का पता लगा लिया है

 

क्रेटा कार पकड़े जाने के बाद से बिरयानी शॉप संचालक भी हिरासत में हालांकि इज़की पुष्टि नही की गई है

 

सिविल लाइंस इलाके में ईट ऑन के नाम से चलती है संदिग्ध नफीस की बिरयानी शॉप

 

एसटीएफ की टीम ने नफीस के घर और रेस्टोरेंट पर की है छापेमारी

 

जिस महिला को कार बेची गई थी वह भी फरार है

 

नफीस और रुखसार के फरार होने की वजह से जांच एजेंसियों को इन पर शक और गहरा गया है

 

बिरयानी रेस्टोरेंट संचालक नफीस का अतीक अहमद गिरोह से पुराना कनेक्शन है

 

अतीक अहमद की जमीन पर ही पहले चलता था नफीस की बिरयानी शॉप का किचन

 

सरकारी अमले ने 2020 में नफीस के किचन पर बुलडोजर चलाया था

 

1 साल बाद उसके पुरानी रेस्टोरेंट पर भी बुलडोजर चल चुका है

 

सी ए ए और एनआरसी के आंदोलन में धरने पर बैठी महिलाओं को बिरयानी बांटकर भी सुर्खियों में आया था नफीस