May 27, 2026

कूटरचित अवैध दस्तावेजो के आधार पर दूसरे के स्थान पर नौकरी करने के आरोप में अभियुक्ता गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 21.02.2023*

 

*कूटरचित अवैध दस्तावेजो के आधार पर दूसरे के स्थान पर नौकरी करने के आरोप में अभियुक्ता गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में होने वाले अपराधो पर रोकथाम/अंकुश लगाये जाने तथा सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पाण्डेय मय थाने की पुलिस की टीम द्वारा थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 705/22 धारा 420,467,468,471 भादवि से सम्बंधित अभियुक्ता ममता कुमारी पुत्री शंकर प्रसाद जो प्रा0 वि0 रामपुर बुजुर्ग विकास खण्ड भटहट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था कि ममता कुमारी पुत्री शंकर प्रसाद जो प्रा0 वि0 रामपुर बुजुर्ग विकास खण्ड भटहट जनपद गोरखपुर मे स0अ0 के पद पर कार्यरत थी जिनका स्थायी पता सेवा पंजिका मे ग्राम विशुनपुरा, पो0 डोल छपरा थाना व तहसील सलेमपुर जनपद देवरिया तथा पत्र व्यवहार का पता 94 सी0 अशोक नगर बशारतपुर गोरखपुर अंकित है । ममता उपरोक्त अध्यापिका की सेवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर दूसरे के स्थान पर नौकरी के आरोप में दिनांक 13.9.2022 द्वारा समाप्त कर दी गयी है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-*

ममता कुमारी पुत्री शंकर प्रसाद जो प्रा0 वि0 रामपुर बुजुर्ग विकास खण्ड भटहट जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 705/22 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

3. म0का0 जागृति सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर