*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 21.02.23*
*चोरी के 32 अदद टायर के साथ 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में जनपद में हो रहे चोरी, नकबजनी के अपराधों पर रोकथाम हेतु प्र0नि0 थाना खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में उ0नि0 प्रभात सिंह मय टीम के द्वारा मु0अ0सं0 132/2023 धारा 380 भादवि में 03 वांछित अभियुक्तगण (1) सुबाष मौर्या पुत्र रामदवन निवासी ग्राम कोनी थाना पिपराईच गोरखपुर (2) विशाल पुत्र धर्मेन्द्र निषाद निवासी ग्राम माडापार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर (3) मो0 अनवर हुसैन अंसारी पुत्र स्व0 गुलजार हुसैन अंसारी निवासी ग्राम ट्रान्सपोर्ट नगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियोग में बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411,414 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
(1) सुबाष मौर्या पुत्र रामदवन वर्ष निवासी ग्राम कोनी थाना पिपराईच गोरखपुर
(2) विशाल पुत्र धर्मेन्द्र निषाद निवासी ग्राम माडापार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
(3) मो0 अनवर हुसैन अंसारी पुत्र स्व0 गुलजार हुसैन अंसारी निवासी ग्राम ट्रान्सपोर्ट नगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-* चोरी के 32 अदद टायर
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास-*
*1. सुबाष मौर्या पुत्र रामदवन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोनी थाना पिपराईच गोरखपुर*
I. मु0अ0सं0-132/23 धारा 380,411,414 भा0द0वि0 थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
II. मु0अ0सं0-56/22 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
III. मु0अ0सं0-56/22 धारा 457,380,411 भा0द0वि0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*2. विशाल पुत्र धर्मेन्द्र निषाद निवासी ग्राम माडापार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर*
I. मु0अ0सं0-132/23 धारा 380,411,414 भा0द0वि0 थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
*3. मो0 अनवर हुसैन अंसारी पुत्र स्व0 गुलजार हुसैन अंसारी निवासी ग्राम ट्रान्सपोर्ट नगर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर*
I. मु0अ0सं0-132/23 धारा 411,414 भा0द0वि0 थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 प्रभात सिंह चौकी प्रभारी रामनगर कड़जहाँ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 दिनेश कुमार चौकी रामनगर कड़जहाँ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. का0 रविन्द्र यादव चौकी रामनगर कड़जहाँ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
5. का0 सुरेन्द्र यादव चौकी रामनगर कड़जहाँ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-