*फांसी के फंदे पर झूल कर युवक ने दी जान*
*शराब के नशे में पहुंचा था घर*
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी रवि राजभर(32) पुत्र स्व. शारदा प्रसाद ने साड़ी के सहारे पंखे से लटकर जान दे दी।
परिजनों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मिर्जामुराद पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि रवि राजभर मंगलवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा और बिना खाने खाए अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब मां ज्ञानती देवी उसे उठाने उसके कमरे में गई तो देखा कि रवि फांसी के फंदे पर झूल रहा है। बेटे को देख मां जोर जोर से चिल्लाने लगी। घर में मौजूद परिजन भागकर रवि के कमरे में पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मिर्जामुराद एसओ दीपक राणावत फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*पत्नी गई थी मायके, मजदूरी करके चलाता था परिवार*
रवि तीन भाइयों में दूसरा नंबर पर था और मजदूरी करके परिवार चलाता था। घरवालों ने बताया कि पारिवारिक अनबन के कारण रवि की पत्नी 10 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। इसके बाद तेरा भी दिमागी रूप से परेशान था। रवि के मौत की सूचना मिलने पर पत्नी रेखा रोते बिलखते मौके पर पहुंची। रवि और रेखा को दो बच्चे हैं। एक माह पहले रवि के पिता का भी निधन हुआ था।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-