*“सराहनीय कार्य मीरजापुर पुलिस”*
दिनांकः 15.02.2023
*1.थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार—*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः15.02.2023 को उ0नि0 रामप्रताप यादव मय पुलिस बल द्वारा 01 नफर वारण्टी राजेश सिंह पुत्र संग्राम सिंह निवासी केशवपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*2-थाना कछवा पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार -*
थाना कछवा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः14.02.2023 को थाना कछवा क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा एक नामजद के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना कछवा पर मु0अ0सं0-14/23 धारा376कख भादवि व 5M/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा नाबालिग के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कछवा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा थाना कछवा मय पुलिस बल द्वारा थाना कछवा पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त लथेरू उर्फ दीपक पुत्र झुरू निवासी अनन्तपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर गिरफ्तार किया गया । थाना कछवा पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 10 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-02
थाना पड़री -01
थाना जिगना-03
थाना ड्रमण्डगंज-02
थाना चुनार-02





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-