June 6, 2026

मोबाइल पर प्रेमी से बात करने पर माता पिता ने ही की थी अपनी गर्भवती बेटी की हत्या-

Spread the love

*मोबाइल पर प्रेमी से बात करने पर माता पिता ने ही की थी अपनी गर्भवती बेटी की हत्या*

 

*कौशाम्बी में ऑनर किलिंग*

 

*गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद शव को एसिड डालकर माता-पिता ने लगाया था ठिकाने*

 

*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी टेवा अंतर्गत टेनशाह आलमा बाद गांव में नहर किनारे बालिका का सड़ा गला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है प्रेमी से बात करने और अनैतिक संबंध के बाद गर्भवती हो जाने के चलते सामाजिक बुराई लोक लाज से बचने के उद्देश्य से बालिका के माता पिता ने ही अपनी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी थी,पुलिस ने युवती के हत्या के आरोपी उसके माता,पिता और दो चाचा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बालिका की हत्या के घटना का खुलासा किया है।

 

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन शाह आलमाबाद गांव में एक बालिका का सड़ा गला हुआ शव मिला था बालिका के ही पिता ने अपनी पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर बालिका की हत्या की थी और युवती के दो चाचा ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी,एसपी ने बताया कि बालिका कई युवकों से मोबाइल पर बात करती थी और वह अनैतिक संबंध बनाने के बाद गर्भवती हो गई थी,जिससे लोक लाज का भय बना और बालिका के पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहले उसकी हत्या की और फिर पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज कराई,उसके बाद बालिका के शव को एसिड डालकर ठिकाने लगा दिया।

 

बालिका की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालिका की हत्या के आरोप में मृतका निशा के पिता नरेश,माता शोभा देवी,चाचा गुलाब और रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हे जेल भेजा गया है।