दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की 80 फीसदी चिकित्सकीय सुविधाएं दिल्लीवालों के लिए प्रदेश सरकार आरक्षित करने जा रही है। अब तक इस अस्पताल में सिर्फ 40 फीसदी आरक्षण की यहां के निवासियों को मिल रहा था। वहीं, इंस्टीट्यूट में 1000 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराने के लिए सरकार 6.5 एकड़ जमीन भी मुहैया कराएगी। इसका एलान बुधवार को इंस्टीट्यूट के दौरे पर गए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने 24 बेड के एक सेमी-प्राइवेट वार्ड का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर सुविधाओं के लिए अस्पताल प्रशासन की तारीफ की।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार दिल्लीवालों के इलाज को प्राथमिकता दिलाने के लिए एक नीति तैयार कर रही है। जल्द ही कैंसर इंस्टीट्यूट की 80 फीसदी चिकित्सीय सुविधाएं दिल्लीवालों के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी।
फिलहाल यह आंकड़ा 40 फीसदी का है। साथ ही इंस्टीट्यूट के अतिरिक्त उपकरण खरीदने के लंबित प्रस्तावों को सरकार दस दिन में हरी झंडी दे देगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इंस्टीट्यूट में 1000 बेड का नया वार्ड बनाया जाएगा।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-