May 26, 2026

डाॅ निशिकांत दूबे ने हरी झंडी दिखाकर पटना राजेन्द्र नगर-गोड्डा साप्ताहिक रेल की शुरूआत की-

Spread the love

गोड्डा:(झारखंड)

==========

 

*डाॅ निशिकांत दूबे ने हरी झंडी दिखाकर पटना राजेन्द्र नगर-गोड्डा साप्ताहिक रेल की शुरूआत की*

 

(गोड्डा विधायक अमित मंडल व डी.आर.एम. विकास चौबे थे कार्यक्रम में ।)

 

उदघाटन के दौरान सांसद , विधायक व डी.आर.एम. ने दिखाई हरीश झंडी ।

 

 

 

गोड्डा सांसद डां निशिकांत दूवे ने शनिवार को गोड्डा राजेन्द्र नगर( पटना )के लिये चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । गोड्डा राजेंद्रनगर रेल के उदघाटन में विधायक गोड्डा अमित मंडल, डीआरएम मालदा विकास चौबे,शहित रेल के पदाधिकारी दौरान मौजूद थे । डाॅ दूबे ने दिन के 1 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया ।

गोड्डा राजेंद्नगर पटना प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन के उदघाटन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री , रेलमंत्री के एवं रेलवे विभाग के प्रति आभार व्यक्त करता हूं । गोड्डा में महज डेढ वर्ष में दस ट्रेन की सौगात गोड्डा वासियों को मिली है । सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गोड्डा पीरपेंती नयी रेल लाईन परियोजना की स्वीकृति मिल गयी है । पिछले बार गोड्डा में सियालदह के लिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान जनता का आश्वस्त किया था कि एक माह में गोड्डा के लोगों को गोड्डा पीरपेंती रेल लाईन के विस्तारीकरण की खुशखबरी देंगें । आज उन्हें लोगों को यह बताते हुये खुशी हो रही है । सांसद ने कहा कि आने वाले मार्च माह तक गोड्डा पाकुड रेल परियोजना की भी स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है. यह क्षेत्र जितना मेरे लिये महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिये भी , सर्वाधिक हिस्सा बड़हेत व बोरियों में जाता है । मुख्यमंत्री जी को पाकुड-गोड्डा के लिये नयी परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करनी चाहिये ।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अमित मंडल ने बातों को रखा । डी. आर.एम. श्री चौबे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापन दिया

 

 

निशांत नीरद

ब्यूरो रिपोर्ट, दुमका