May 26, 2026

पंचायत सदस्य समीन अंसारी ने प्रखंड के जरूरतमंद गरीबों के बीच निजी खर्च पर कंबल बांटकर की ऐतिहासिक जनसेवा-

Spread the love

सरैयाहाट (दुमका)
===========

*पंचायत सदस्य समीन अंसारी ने प्रखंड के जरूरतमंद गरीबों के बीच निजी खर्च पर कंबल बांटकर की ऐतिहासिक जनसेवा*

■ दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह पंचायत सदस्य जनाब समीन अंसारी ने अपने खुद के पैसे से बांटा जरूरतमंद गरीबों को कंबल

■ सरैयाहाट प्रखंड में ऐसा पहली बार हुआ कि एक नवचयनित जनप्रतिनिधि के द्वारा अपनी निःस्वार्थ सेवाभाव वाली उत्कृष्टता का परिचय देते हुए ठंढ से राहत दिलाने के लिए अपने क्षेत्र के गरीब जनता के दर्द को अपना दर्द समझकर अपने खुद के पैसे से लोगों के बीच कंबल वितरण किया । इस आभार पर धन्यवाद के हकदार हैं-मोo समीन अंसारी ।

■ प्रखंड कार्यालय द्वारा मात्र 8 कंबल को बांटने हेतु दिए जाने के क्रम में पंचायत सदस्य समीम अंसारी ने उन्हें लेने से इन्कार करते हुए अपने निजी खर्च पर गरीबों के बीच बांटा लगभग 150 कंबल । सभी गरीबों को ठंढ से राहत दिलाने की बात कहते हुए पंचायत सदस्य समीम अंसारी जी ने कहा कि अभी कम-से-कम 100 कंबल और बांटे जाने की उम्मीद है ।

■ “क्षेत्र के किसी भी गरीब को ठंढ से तकलीफ न हो” ऐसी सोच के साथ मानवता की मिशाल कायम कर देनेवाले पंचायत सदस्य जनाब समीम अंसारी जी से जनता को है काफी उम्मीदें ।

ब्यूरो रिपोर्ट, दुमका