May 26, 2026

सिस्टम की अनदेखी और क्रूर रवैये से परेशान सरैयाहाट वासी एक वृद्ध जनता के साथ की गई अमानवीय प्रताड़ना-

Spread the love

सरैयाहाट,दुमका(झारखंड)
================

*सिस्टम की अनदेखी और क्रूर रवैये से परेशान सरैयाहाट वासी एक वृद्ध जनता के साथ की गई अमानवीय प्रताड़ना*
================================

▪️दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सरैयाहाट बाजार के लगभग 75-80 वर्षीय वृद्ध निवासी बद्री प्रसाद साह को गलत तरीके से कागजाती तौर पर मृत घोषित कर उनके पैतृक आवास को उनके परिजनों व अन्य के द्वारा हड़प कर वर्षों से उन्हें घर से बेघर कर दिए जाने से परेशान होकर खुद के जीवित होने और उचित न्याय के लिए दर-दर भटक रहे वृद्ध बद्री प्रसाद साह ।

▪️ पिछले दिनों सरैयाहाट प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठे थे बद्री प्रसाद साह ।

▪️अपने ही बेटे ने वृद्ध पिता को करवाया मृत घोषित । और स्थानीय दबंगों के हाथों बेच डाला पिता की वसीयत ।

▪️वृद्ध पीड़ित बद्री साह के द्वारा बताए तथ्यों के अनुसार अनशन रूपी धरने पर बैठने के दौरान कुछ उपद्रवियों के द्वारा उनके साथ किया गया अभद्र व्यवहार और मारपीट ।

▪️ सरैयाहाट बी.डी.ओ. के द्वारा भी दुर्व्यवहार कर उन्हें वहां से भगा देने की बात बद्री साह के द्वारा बताई जा रही है ।

▪️मारपीट कर घायल कर देने की पुष्टि में वृद्ध ने अपने दोनों आंखों के नीचे चोट के काले निशान को भी दिखाया है ।

▪️कुछ दिन पूर्व PMO ऑफिस तक पहुंची शिकायत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से दिनांक – 14/11/2022 को मुख्य सचिव झारखंड सरकार को जारी हुए पत्र के आलोक में झारखंड सरकार द्वारा अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी है ।

▪️इस संबंध में वृद्ध पीड़ित बद्री प्रसाद साह के द्वारा जिला उपायुक के पास शिकायत दर्ज करा दी गई है ,ताकि उचित न्याय मिल सके ।

(ब्यूरो रिपोर्ट, सरैयाहाट)