April 13, 2026

लूट के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना चौरीचौरा गोरखपुर दिनांक 08.12.2022*

 

*लूट के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री जयन्त कुमार सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर के कुशल नेतृत्व मे चौकी प्रभारी सोनबरसा उ0नि0 श्री विशाल उपाध्याय मय टीम द्वारा थाना चौरीचौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2022 धारा 392 भादवि से सम्बंधित वांछित चल रहे अभियुक्त संतोष उर्फ बब्लू पुत्र विन्नर निवासी बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर को मुखबीर खास की सूचना पर हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

संतोष उर्फ बब्लू पुत्र विन्नर निवासी बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण –*

मु0अ0सं0 203/2022 धारा 392 भादवि0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –*

1. उ0नि0 विशाल कुमार उपाध्याय थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।

2. का0 प्रदीप कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर ।