*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 08.12.2022*
*पाकेट मार अभियुक्त चोरी के रुपयो के साथ गिरफ्तार*
*जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में श्री शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1031/2022 धारा 379/411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त महेश कुमार पुत्र स्व0 वरूण कुमार निवासी निकट वीनस टांकिज गोलघर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण :-*
दिनांक 07.12.2022 को वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना कि बस में चढ़ने के दौरान पाकेट मार द्वारा रूपया चुरा लेने के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया । इस सूचना पर कैण्ट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त महेश कुमार पुत्र स्व0 वरूण कुमार निवासी निकट विनस टॉकिज गोलघर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पाकेट से चुराये 520/- रुपये बरामद किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ किया गया तो बताया कि साहब मैं नशे का आदि हूँ अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए मैं चोरी जैसे अपराध करता हूँ ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
महेश कुमार पुत्र स्व0 वरूण कुमार निवासी निकट वीनस टांकिज गोलघर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 1031/2022 धारा 379/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
2. मु0अ0सं0 110/2022 धारा 379/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
*बरामदगी :-*
चोरी/पाकेट मारी से बरामद 520/- रूपया
*गिरफ्तारी की टीम :-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 मो0 शाहिद सिद्दीकी चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 नीरज तिवारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
4. कां0 ब्रह्मानन्द कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-