जे.पी.सिंह
**********
अज्ञात बदमाशो ने गोली मार की हत्या
संघ से जुड़े थे डा. सुरेश यादव
सोनभद्र। सोनभद्र में हौसला बुलन्द अज्ञात बदमाशों ने रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के जिलाधिकारी कार्यालय से मोड़ से 100 मीटर की दूरी और वन विभाग कार्यालय के पास सुबह टहलने निकले आदर्श इंटर मीडिएट कालेज के प्रिंसिपल ब आरएसएस से जुड़े डा. सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या। गोली मारने के बाद अज्ञात बदमाशों में मौके पर ही एक तमंचा और एक कारतूस फेंक कर फरार हो गए। मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गोली गलने की सूचना पहुचे परिजनों ने बताया कि रोज की तरह आज भी टहलने निकले थे अब किस वजह से बदमाशो ने गोली मारी पता नही है। इनका किसी से कोई विवाद नही था।
वही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि डा.सुरेश प्रसाद यादव पुत्र बेचन यादव उम्र 62 वर्ष को अज्ञात बदमाशों ने दो गोली सुबह साढ़े पांच बजे मारी है। एफआईआर दर्ज करके परिवार जन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। यह संघ से जुड़े इसकी भी जांच की जा रही है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-