वाराणसी, 29.11.2022, (पीआईबी, वाराणसी)
प्रेस विज्ञप्ति
तमिलनाडु से काशी पहुंचा व्यवसायी लोगों का पांचवा दल
– बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर बम बम हुए तमिल मेहमान
वाराणसी : काशी-तमिल संगमम में भाग लेने पांचवा दल वाराणसी पहुंच गया है। देर रात कैंट रेलवे स्टेशन पर
पहुंचे 216 व्यवसायियों के दल का डमरू के वादन संग पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस ग्रुप में तमिलनाडु के अलावा पद्दुचेरी और दूसरे जगह के भी तमिल लोग हैं। तमिलनाडु से पधारे व्यवसायी मेहमानों को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कराया गया। डमरु की ध्वनि और पुष्प की वर्षा के साथ भव्य स्वागत को देख तमिल मेहमान भाव विभोर हो गए।
व्यवसायी लोगों को बाबा के दर्शन के उपरांत उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया और मां अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कराया गया। उसके उपरांत आसपास के मार्केट में भ्रमण करते हुए सभी को बनारस के प्रमुख मंदिरों और धरोहरों को दिखाया गया।
शाम को संत रविदास घाट से क्रूज से सभी व्यवसायिक मेहमानों को बनारस के घाटों का दर्शन कराते हुए मां गंगा के भव्य आरती में सम्मिलित किया जाएगा जहां पर वह मां गंगा की आरती देखेंगे।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ