वाराणसी/दिनांक 29 नवम्बर, 2022 (सू0वि0)
*बड़ागांव क्षेत्र में हुए मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू*
*अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) जांच अधिकारी नामित*
*10 दिसम्बर तक अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) के न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं*
वाराणसी। बड़ागांव क्षेत्रान्तर्गत 21 नवम्बर,2022 को पुलिस टीम द्वारा हुई मुठभेड़ के दौरान मनीष पुत्र शिवशंकर, रजनीश पुत्र शिवशंकर एवं लल्लन पुत्र शिवशंकर निवासीगण ग्राम आनन्द गोलवा थाना मोहिउद्वीपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) पर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्तगण मनीष एवं रजनीश घायल हो गये तथा अभियुक्त लल्लन पुत्र शिवशंकर अधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। घायल अभियुक्तगण मनीष एवं रजनीश को उपचार हेतु दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान अभियुक्तगण की मृत्यु हो गई। उक्त प्रकरण की मैजिस्ट्रीयल जॉच अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) द्वारा की जा रही है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकाल) ने बताया कि उक्त के घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति विशेष को कोई जानकारी हो और साक्ष्य/दस्तावेज सबूत पेश करना चाहते हों तो वह 10 दिसम्बर तक अपना सबूत/साक्ष्य उनके न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से
प्रस्तुत कर सकते हैं।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ