June 22, 2026

पीएम मोदी की जांच कराओ, कहीं गांजा तो नहीं पीते

Spread the love

प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को चुनावी प्रचार के दौरान कही गई एक बात का जिक्र करते हुए आप नेता संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इसमें संजय सिंह ने यह तक लिख दिया कि मोदी कहीं गांजा तो नहीं पीते? इसकी जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कई और ट्वीट्स के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा है।

दरअसल, मेरठ में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने एसपी, बीएसपी और रालोद के गठबंधन पर निशाना साधा था। इसके लिए उन्होंने कहा कि, ‘सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मतलब सराब, ये शराब आपको बर्बाद कर देगी।’ इसपर संजय सिंह ने लिखा, ‘मोदी जी की जांच कराओ कहीं गांजा तो नहीं पीते?

राजनीतिक दलों को शराब, अफीम, हीरोइन, कोकीन तो कोई चौराहे छाप नेता बोल सकता है प्रधानमंत्री नही।’ इतना ही नहीं अपने अगले ट्वीट में संजय ने लिखा, ‘नरेंद्र का न शाह का शा= नशा मुक्त भारत बनाओ।