*अवैध शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार*
पुरामुफ्ती प्रयागराज।प्रयागराज नगर थाना पुरामुफ्ती पुलिस ने अवैध शराब विंडीज लाइम के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अवैध शराब बनाने व बेचने वाले माफियाओ पर अंकुश लगाने हेतु दिए गये निर्देश पर पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाने के उप निरीक्षक उबैदुल्ल अंसारी सिपाही बाल गोविन्द,सिपाही आलोक दीप,महिला सिपाही सीता वर्मा की मदत से क्षेत्र से एक महिला विजयरानी पत्नी स्व0विजय सोनकर निवासी ग्राम बिहका उर्फ पुरामुफ्ती थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 32 अवैध शीशी(विंडीज लाइम)शराब बरामद किया है।पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ सबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-