June 10, 2026

शटर खोलकर नगदी सामान उठा ले गए चोर-

Spread the love

*शटर खोलकर नगदी सामान उठा ले गए चोर*

 

*कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र के सोनारन टोला मोहल्ले में मोहम्मद शमीम ने किराने की दुकान खोल रखी है प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया दुकान मालिक समीम के बड़े भाई मोहम्मद मोबीन पुत्र मोहम्मद शरीफ में पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि पूरा परिवार घर में सो रहा था और आधी रात को चोर घर में कूदकर आंगन में पहुंचे और बरामदे में रक्खी दुकान की चाबी लेकर शटर खोल दिया है और दुकान के अंदर काउंटर में रखा लगभग 30 हजार रुपए नगद और 3 फाइल सिंगरेट उठा ले गए हैं घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई है मामले की सूचना दुकान मालिक समीम के भाई मोहम्मद मोबीन ने पुलिस को दीl FTR NEWS