May 8, 2026

पीड़ित पंडित ने मंदिर बचाने के लिए एसएसपी से लगाई गुहार

Spread the love

वाराणसी/दशाश्वमेध थाना अंतर्गत दशाश्वमेध रोड पर स्थित शांति हनुमान मंदिर के पुजारी गौरी शंकर मिश्रा ने आज दिनांक 27/3/19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी आनंद कुलकर्णी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। और लगाई मंदिर बचाने की गुहार। आए दिन मंदिर के पीछे स्थित साड़ी व्यवसाई देवदास खत्री और उनके दोनो पुत्र जय खत्री-विजय खत्री के द्वारा मंदिर को क्षति पहुंचाना पूजा अर्चन में व्यवधान उत्पन्न करना। पुजारी के साथ अभद्रता करना।

कई बार दशाश्वमेध थाने में सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही मजबूरन आज पीड़ित गौरी शंकर मिश्रा ने
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी आनंद कुलकर्णी के यहां मंदिर बचाने के लिए और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए की मांग।