April 19, 2026

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बड़ी चुनौती देने की तैयारी की है।

Spread the love

जिलाधिकारी से मांगी अनुमति, कलेक्ट्रेट से संत रविदास तक रोड शो कर सकते हैं भीम आर्मी चीफ

वाराणसी. भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बड़ी चुनौती देने की तैयारी की है। भीम आर्मी चीफ ने 26 मार्च को बनारस के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर रोड शो की अनुमति मांगी है। चन्द्रशेखर 30 मार्च को कलेक्ट्रेट से संत रविदास गेट तक रोड शो करना चाहते हैं। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि रोड शो के लिए कुछ मानक है ऐसे में मानक पूरा करने पर शर्ता के साथ ही अनुमति मिल पायेगी।

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने पहले ही ऐलान किया था कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लडऩा चाहते हैं यदि वह चुनाव लड़े तो पीएम मोदी को जीत कर जाने नहीं देंगे। इसके बाद चन्द्रशेखर ने बनारस में रोड शो करने की अनुमति मांग कर चुनाव लडऩे की अटकलों को बल दे दिया है। चन्द्रशेखर ने दिन भर पूरे शहर में रोड शो करने की अनुमति मांगी है। चन्द्रशेखर के रोड शो करने से यहां के राजनीति समीकरण बदल जायेंगे। अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन के तहत बनारस सीट से सपा को प्रत्याशी उतराना है जबकि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। चन्द्रशेखर जब अस्पताल में भर्ती थे तो प्रियंका गांधी ने जाकर भीम आर्मी चीफ से भेंट की थी। इसके बाद से अटकले लग रही है कि यदि चन्द्रशेखर बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस का समर्थन मिल सकता है।

तो फिर बीजेपी विरोधी दल के होंगे संयुक्त प्रत्याशी

बनारस में रोड शो करने की अनुमति मांग कर चन्द्रशेखर ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। इसके बाद से इस अटकलों को बाजार गरम हो गया है। सपा- बसपा गठबंधन व कांग्रेस ने अभी तक बनारस सीट से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है ऐसे में चर्चा शुरू हो गयी है कि सपा-बसपा गठबंधन व कांग्रेस का चन्द्रशेखर को समर्थन मिल सकता है यदि ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनाव 2019 में बनारस से पीएम नरेन्द्र मोदी के सामने चन्द्रशेखर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

लोकसभा चुनाव 2014 में अरविंद केजरीवाल ने दी थी नरेन्द्र मोदी को चुनौती

लोकसभा चुनाव 2014 में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को बीजेपी ने बनारस से प्रत्याशी बनाया था उस समय आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी थी। चुनाव परिणाम आने के बाद दो लाख से अधिक वोटों से नरेन्द्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को शिकस्त दी थी। अब लोकसभा चुनाव 2019 में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने बनारस से लडऩे की तैयारी की है यदि वह बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो यहां की लड़ाई दिलचस्प हो सकती है।