April 19, 2026

*वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ को टिकट मिलने से आहत हैं बलिया के सांसद,*

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने बलिया की सीट पर वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ को उतारा है जिससे अपने संसदीय क्षेत्र से टिकट कटने के बाद सांसद भरत सिंह आहत हैं। भरत सिंह ने जनता के नाम खुला पत्र लिखकर खुद को बलिया का चौकीदार बताया है।

इतना ही नहीं, वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ पर साजिश रचकर टिकट कटवाने का भी आरोप लगाया। भरत सिंह ने कहा कि उनका आचरण ठीक नहीं है। वह कभी भरी सभा में वरिष्ठ पार्टी नेता को पीटने तो कभी अवैध खनन से चर्चा में रहते हैं। वह अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता को कभी संतुष्ट नहीं कर पाए।…