May 1, 2026

शातिर चोर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 16.11.2022*

 

*शातिर चोर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी पादरी बाजार मय टीम द्वारा अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी वार्ड नं01 शिवपुर शहबाजगंज थाना शाहपुर गोरखपुर को 100 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ़्तार किया गया । जिसके सम्बंध में थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 658/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

अभिषेक यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी वार्ड नं01 शिवपुर शहबाजगंज थाना शाहपुर गोरखपुर

 

*बरामदगीः-*

100 ग्राम नशीला पाउडर

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 658/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 901/2022 धारा 379,511 भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर ।

2. मु0अ0सं0 1197/2020 धारा 380,411,457 भादवि थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर ।

3. मु0अ0सं0 0658/2022 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 धर्मवीर सिंह प्रभारी पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2. का0 अखिलेश कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

3. का0 अजय प्रताप चौधरी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

4. का0 श्रवण कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर