*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 16.11.2022*
*137 ग्राम अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो नफर अभियुक्त 1. अमित साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी मल्लाह टोला वार्ड नं0 02 थाना रुद्रपुर जिला देवरिया 2. गुड्डू हरिजन पुत्र रामश्रृंगार हरिजन निवासी राजी जगदीशपुर थाना झंगहा जिला गोरखपुर को अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ हिरासत पुलिस मे लिया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 963/2022 व 964/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 15.11.2022 को पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल आते हुए दिखाई दिया जिन्हे शक होने पर रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगे जिन्हे पकड़ कर पूछताछ कर तलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ पर अभियुक्तण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग घूम फिर कर शहरो में घटनाए करने के लिए लोगो को लिफ्ट देने के बहाने राहगीरो को निशाना बनाते है तथा जो हमारे पास पाउडर है उसे रास्ते में खाने पीने की वस्तुओ में मिलाकर उन्हें बेहोश कर उनका कीमती सामान लेकर भाग जाते है ।
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण एवं बरामदगी :-*
1- अमित साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी मल्लाह टोला वार्ड नं0 02 थाना रुद्रपुर जिला देवरिया मु0अ0सं0 963/22 धारा 8/21 NDPS ACT थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*72 ग्राम अवैध नशीला अप्राजोलम पाउडर बरामद*
2- गुड्डू हरिजन पुत्र रामश्रृंगार हरिजन निवासी राजी जगदीशपुर थाना झंगहा जिला गोरखपुर
मु0अ0सं0 964/22 धारा 8/21 NDPS ACT थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*65 ग्राम अवैध नशीला अप्राजोलम पाउडर बरामद*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अंजनी कुमार यादव चौकी प्रभारी ई0कालेज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 दीपक कुमार निषाद थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5. कां0 नितेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-