भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की है।
एएनआई के हवाले से मिली खबर के अनुसार भोजपुर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लखनऊ में बीजेपी ज्वाइन की। निरहुआ पार्टी ज्वाइन करने अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। खबरों की मानें तो निरहुआ लोकसभा चुनाव में भी उतर सकते हैं लेकिन वह कहां से उतरेंगे इसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इतना साफ है कि निरहुआ की लोकप्रियता का असर भाजपा को जरूर मिलेगा।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक