May 13, 2026

बलिया में सड़क दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत, एक गम्भीर-

Spread the love

*बलिया में सड़क दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत, एक गम्भीर*

 

 

 

बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में आज शाम दो अलग अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है। उधर, घटना के बाद पिकअप और स्कार्पियो चालक वाहन के साथ भाग निकले।

 

पहली घटना शाम तकरीबन 6:30 बजे बसारिखपुर चट्टी पर हुई, जहां पिकअप ने मनियर की तरफ पैदल जा रहे विमल (50) निवासी जिला बहराइच को पीछे से धक्का मार दिया। इससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने उन्हें गंभीरावस्था में विमल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बंशीबाजार चट्टी के समीप करीब 7 बजे टेम्पो और स्कार्पियो के आमने सामने की टक्कर में टेम्पो चालक रमेश राव (48) पुत्र रामज्ञानी राव (निवासी तिलौली, बघुड़ी, सिकन्दरपुर, बलिया) समेत दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 30 वर्षीय दूसरे घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।