June 24, 2026

गरीबी पर सबसे बड़ा वार होगी ‘न्याय’ योजना- प्रियंका गांधी

Spread the love

गरीबों को वार्षिक 72 हजार रुपये देने के चुनावी वादे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह देश मे गरीबी पर सबसे बड़ा वार होगी तथा इससे सबको न्याय और सबको सम्मान मिलेगा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘गरीबी पर सबसे बड़ा वार होने जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी न्यूनतम आय योजना- न्याय- लेकर आई है।’

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार करोड़ रुपये दिए जायेंगे।

इसके कुछ घंटों पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के इसी घोषणा के भाषण की वीडियो फुटेज पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था- कांग्रेस की नई पहल बेहतर भारत, बेतर कल। न्यूनतम आय योजना (न्याय) देगी देश के 5 करोड़ सब से गरीब परिवारों को सालाना 72,000 रुपए।