प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में 28 मार्च को भाजपा के विजय रथ का शुभारंभ करने आ रहे हैं। पहले चरण में जम्मू-पुंछ संसदीय सीट की कामयाबी के लिए प्रदेश भाजपा को मोदी की अखनूर रैली से बड़ी उम्मीदें हैं। वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव में मोदी ने जम्मू कश्मीर में अपनी रैलियों से प्रचार अभियान को तेजी देकर तीन सीट जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
पिछली बार मोदी के नाम तो इस बार उनके काम की बदौलत राज्य में संसदीय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की मुहिम जारी है। प्रदेश भाजपा रैली को यादगार बनाकर इस संसदीय क्षेत्र में अपने सशक्त होने का सुबूत देगी।
रैली में कांग्रेस के कई नेताओं को भाजपा में शामिल कर विरोधी खेमे में सियासी हलचल पैदा करने की कोशिश होगी। सूत्रों के अनुसार पीएम की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, मदन लाल शर्मा,और कांग्रेस नेता शशि शर्मा भाजपा में आ सकते हैं।

More Stories
जम्मू कश्मीर में लिथियम के भंडार मिलने के बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में ओडिशा के तीन जिलों में सोने के भंडार पाए गए-
कुपवाड़ा के LOC के निकट बर्फीली खाईं में गिरने से 3 जवान शहीद-
मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी-