वाराणसी/दिनांक 02 नवम्बर, 2022 (सू0वि0)
*देव-दीपावली के अवसर पर 06 व 07 नवम्बर को मुख्य मार्गों पर स्थित अपने दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि पर बिजली की लड़ियों व फसाड लाइटिंग के माध्यम से लाईटिंग करे*
वाराणसी। कमिश्नर/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा है कि जनपद वाराणसी में आगामी देव- दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 06 व 07 नवम्बर के लिए सम्बन्धित उद्यमियों/दुकानदारों आदि से समन्वय बनाकर मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि पर बिजली की लड़ियों व फसाड लाइटिंग के माध्यम से लाईटिंग की व्यवस्था कराये।
उन्होंने पदाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि जनपद वाराणसी में आगामी देव-दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 06 व 07 नवम्बर के लिए सम्बन्धित उद्यमियों/दुकानदारों आदि से समन्वय बनाकर उन्हें प्रेरित करते हुए जनपद के समस्त मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मॉल, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि पर बिजली की लड़ियों व फसाड लाइटिंग के माध्यम से लाईटिंग की व्यवस्था कराये। ताकि काशी में जितने भी श्रद्धालु/पर्यटक देव-दीपावली पर्व को देखने आयें, उन्हें काशी की एक अच्छी छवि मिल सके और ज्यादा-से-ज्यादा भविष्य में काशी आने के लिए आकर्षित हो सके।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ